फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: भाजपा से राजिंद्र ने मेयर और बलदेव ने डिप्टी मेयर के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस भी मैदान में

Mon, 17 Oct 2022 03:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा से राजिंद्र शर्मा ने मेयर और बलदेव सिंह बलोरिया ने डिप्टी मेयर के लिए नामांकन भरा। वहीं,कांग्रेस की तरफ से द्वारका सिंह ने मेयर और सोनिका ने डिप्टी मेयर के लिए नामांकन भरा है। 
विज्ञापन
Jammu - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए मैदान सज गया है। सोमवार को भाजपा के काउंसलर राजिंद्र शर्मा ने मेयर और बलदेव सिंह बलोरिया ने डिप्टी मेयर के लिए नामांकन भरा। एक दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने दोनों के नामों की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


राजिंद्र शर्मा जम्मू नगर निगम के वार्ड 16 और बलदेव सिंह बलोरिया वार्ड 56 के पार्षद हैं। सोमवार को भाजपा नेता जोरशोर के साथ रैली निकालते हुए नामांकन भरने के लिए पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में राजिंद्र शर्मा और बलदेल सिंह बलोरिया के समर्थक उनके साथ रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार - फोटो : संजय कुमार
वहीं, कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से वार्ड 46 के काउंसलर द्वारका सिंह ने मेयर के लिए और वार्ड 30 की सोनिका ने डिप्टी मेयर के लिए नामांकन भरा है।  पहले खबरें थी कि निर्दलीय भी अपने उम्मीदवार उतारेंगे, लेकिन फिलहाल उनकी तरफ से नामांकन नहीं भरा गया है। ऐसे में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में होने जा रहा है।  

21 अक्तूबर को होंगे चुनाव

आज नामांकन का आखिरी दिन है। इसके बाद 20 अक्तूबर से पहले नाम वापस लिया जा सकता है। 21 अक्तूबर को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें