फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष का रोष प्रदर्शन, हाईवे पर दहेज का सामान जलाया

Fri, 04 Aug 2023 03:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लालच के लिए बेटी की हत्या की गई। मृतका के भाई ने बताया कि पांच साल पहले उनकी बहन की इस घर में शादी हुई थी।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के विरोध में मायका पक्ष का प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के सिद्दड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में शुक्रवार को मायका पक्ष और अन्य संगठनों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे जाम कर इंसाफ की मांग की। इतना ही नहीं लोगों ने विवाहिता के ससुराल घर जाकर दहेज के समान की तोड़फोड़ की। वहीं, कुछ समान को हाईवे पर रख आग के हवाले भी कर दिया गया। वहीं, पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास करती रही।

विज्ञापन


मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लालच के लिए बेटी की हत्या की गई। मृतका के भाई ने बताया कि पांच साल पहले उनकी बहन की इस घर में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष से दहेज की मांग आती रही है। कई बार बुलेट, वाहन, गहने, कैश देकर उन्होंने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर वह अपनी बहन की जान नहीं बचा सके। उनका आरोप है कि आए दिन उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी।
 

ससुराल घर में बिखेरा गया सामान और तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
क्या है मामला

शहर कुंजवानी की प्रिया चिब गुरुवार को ससुराल घर में पंखे पर फंदे से लटकती हुई मिली। ससुराल के लोगों ने शव जीएमसी पहुंचाया। सूचना पाकर विवाहिता की मां, भाई और अन्य लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। यहां मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के विरोध में मायका पक्ष का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
एफएसएल की मदद से सबूत जुटाए

वारदात के बाद नगरोटा के थाना प्रभारी विश्वप्रताप सिंह पुलिस और एफएसएल टीम के साथ मृतक के ससुराल पहुंचे। यहां सबूत जुटाए गए। पुलिस ने क्राइम सीन को दोहराया। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। पुलिस ने मायके वालों से भी बात की और बयान लिए। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

परिवार के आरोप के बीच पुलिस ने यह भी देखा कि ससुराल वालों ने घटना संबंधी सूचित नहीं किया। वे सीधा शव लेकर जीएमसी पहुंच गए। जीएमसी पुलिस चौकी की तरफ से नगरोटा पुलिस को जानकारी दी गई। ससुराल वालों ने बताया कि गुरुवार सुबह प्रिया कमरे में फंदे पर लटकती हुई मिली। इसके बाद अस्पताल लाया गया, जहां जांच में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें