जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महावीर जयंती के पावन मौके पर लोगों को बधाई दी है। बुधवार को उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महावीर जयंती के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान महावीर की अहिंसा, करुणा, सत्य, शांति और विनम्रता की शिक्षाएं हमें खुशी और संतोष के मार्ग पर ले जाएं। आइए हम अहिंसा और सत्य के मार्ग को अपनाएं। सब शांति, सद्भाव और मानवता के कल्याण के लिए काम करें। ब्यूरो