फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कारगिल जवाहर नवोदय विद्यालय में में मनाया विश्व वन दिवस

Fri, 22 Mar 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। वन प्रभाग की ओर से वीरवार को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) खुंबाथांग, कारगिल में विश्व वन दिवस मनाया। इसमें वन और नवाचार विषय पर एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें डीसी बाला साहेब सुसे मुख्य अतिथि व एडीसी सुहैल अहमद सम्मानित अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल परिसर में एक पर्यावरण जागरूकता रैली से हुई छात्रों ने लोगों को वनों के महत्व के बारे में जागरूक किया।
मुख्य अतिथि सहित अन्य ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। चूंकि परिसर में अभी भी बर्फ जमी हुई थी, इसलिए स्कूल परिसर में आगामी महीनों के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण पहल की योजना बनाई गई है। डीसी ने छात्रों के भाषण की सराहना की और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के लिए जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी से नाजुक पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी लेने और इस संदेश को व्यापक समुदाय में प्रसारित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ मोहम्मद अली ने पर्यावरण के राजदूत के रूप में कार्य करने पर जोर दिया। प्रिंसिपल कुमार अश्विनी अमिताभ ने स्कूल में इस तरह के जानकारीपूर्ण और लाभकारी कार्यक्रम के लिए कारगिल वन प्रभाग की सराहना की। उन्होंने दर्शकों से पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें