फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : रद्द किया जाएगा घाटी की 586 इकाइयों का भूमि आवंटन, शासन ने जारी किया अंतिम नोटिस

Fri, 18 Nov 2022 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Jammu : जम्मू-कश्मीर में नई औद्योगिक विकास योजना के तहत जरूरी औपचारिकताएं पूरी न करने पर सरकार ने 586 औद्योगिक इकाइयों का भूमि आवंटन रद्द करने का अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। भूमि किश्त जमा करवाने और लीज डीड बनवाने के बार-बार आग्रह के बावजूद ये इकाइयां कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही थीं और नई औद्योगिक विकास योजना के तहत यूनिट भी नहीं लगाई।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में नई औद्योगिक विकास योजना के तहत जरूरी औपचारिकताएं पूरी न करने पर सरकार ने 586 औद्योगिक इकाइयों का भूमि आवंटन रद्द करने का अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। भूमि किश्त जमा करवाने और लीज डीड बनवाने के बार-बार आग्रह के बावजूद ये इकाइयां कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही थीं और नई औद्योगिक विकास योजना के तहत यूनिट भी नहीं लगाई।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिडको) की प्रबंध निदेशक स्मिता सेठी ने वीरवार को इन इकाइयों को भूमि आवंटन रद्द करने का अंतिम नोटिस जारी किया। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जनवरी, 2021 में 28,400 करोड़ की राशि के साथ नई औद्योगिक विकास योजना की घोषणा की थी। योजना का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर औद्योगिक विकास के लिए नए निवेशकों को आकर्षित करना था।

जिन औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी हुआ है, इनमें 462 कश्मीर और 124 जम्मू संभाग की हैं। इनको जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से स्थापित की गए औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से 600 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। 423 इकाइयों को जम्मू-कश्मीर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड और 163 को सिडको ने भूमि आवंटित की थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 586 औद्योगिक इकाइयों को औपचारिकताएं पूरी करने के बार-बार नोटिस भेजे गए, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया और न ही कोई जवाब दिया। ऐसे में भूमि आवंटन रद्द करने का अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निर्देश के तहत 15 दिनों में अपना पक्ष रखने के लिए औद्योगिक इकाइयों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रदेश में इकाइयां स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन के लिए विभाग के पास 4500 आवेदन पड़े हैं। ऐसे में रद्द की गई भूमि को आवेदन करने वालों को तय नियमों के तहत आवंटित किया जाएगा। इन इकाइयों में 3000 करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा और 7000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

-स्मिता सेठी, प्रबंध निदेशक, जम्मू-कश्मीर स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिडको)

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें