कोट भलवाल। सेंट्रल जेल कोट भलवाल के पास बुधवार सुबह रंजिशवश कुछ लोगों ने मेटाडोर पर पत्थरबाजी की, जिससे सवारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार मेटोडर कोट भलवाल से जम्मू शहर की तरफ आ रही थी। इस दौरान दोपहिया सवार कुछ लोगों ने मेटाडोर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना के बाद पुलिस की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की चालक के साथ रंजिश थी। हमले में मेटाडोर के शीशे भी टूटे हैं। संवाद