कटड़ा। जिला रियासी पुलिस ने वीरवार को एक कुख्यात नशा तस्कर की लगभग 15.35 लाख की अचल संपत्ति जब्त की है। तस्कर की पहचान मक्खन लाल निवासी चक कटवाल्टा रामनगर के रूप में हुई है। उसने ब्लॉक पैंथल के चक भगता, कटड़ा में संपत्ति बना रखी थी। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस ने गांव चक भगता में स्थित खसरा नंबर 108 के अंतर्गत आने वाली संपत्ति की पहचान की। इसकी जांच कटड़ा थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया की ओर से की गई। संवाद