फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल 20 को

Fri, 18 Apr 2025 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन 20 अप्रैल को भड्डू गांव स्थित कुल देवता स्थान पर होगा। बिरादरी के युवा सदस्य चेतन चनियाल, नवजीत सिंह, कौशल सिंह, जसविंदर सिंह और दीपक सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को कुलदेवता स्थान पर आयोजित होने वाली वार्षिक मेल की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वार्षिक मेल के दिन कुल देवता स्थान पर वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां लगभग मुकम्मल कर ली हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर, पंजाब व हिमाचल आदि इलाकों में रहने वाले बिरादरी के सदस्यों से वार्षिक मेल के दिन बढ़-चढ़कर भाग लेने और कुल देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें