जम्मू शहर में शुक्रवार सुबह अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच से आठ अगस्त तक बारिश होगी। शहर में बारिश गुरुवार रात से जारी है। गुरुवार को दिन बार गर्मी ने लोगों को बूरा हाल कर दिया था। बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को सुबह जिले में गर्मी व उमस के कारण लोग परेशान हो रहे थे, जिसके चलते रात 11 बजे अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हुई। पिछले दो दिनों से शहर में तेज धूप निकल रही थी, जिससे दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई थी।