फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कश्मीर घाटी में शीतलहर से मिली थोड़ी राहत, आसमान में छाए रहेंगे बादल; बर्फबारी की संभावना

Sat, 16 Dec 2023 01:03 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर घाटी में आज न्यूनतम तापमान में सुधार दिखने को मिला। जिसके बाद शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है आज बादल छाए रहने और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में वीरवार की रात पारा शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। हालांकि पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। इससे शीतलहर से कुछ हद तक राहत मिली है। शनिवार को बादल छाए रहने और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


श्रीनगर में वीरवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। यह पिछली रात के शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं शहर में बुधवार की रात सबसे सर्द रही। अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकरनाग शहर में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें