फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

Mon, 23 Jan 2023 12:29 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। 24 जनवरी को तो भारी बर्फबारी या बारिश होने की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर की तरफ से जारी की गई है।
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अगले 24 घंटों में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। 24 जनवरी को तो भारी बर्फबारी या बारिश होने की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर की तरफ से जारी की गई है।

विज्ञापन


रविवार की बात करें तो जम्मू में मौसम साफ बना रहा और धूप भी खिली। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1. 0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 6.3 डिग्री, बनिहाल में दिन का अधिकतम तापमान 10.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।

बांदीपोरा में हिमस्खलन, कोई नुकसान नहीं

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के तुलैल सेक्टर के हुसंगम गांव में रविवार दोपहर बाद एक हिमस्खलन हुआ, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने अगले 24 घंटे के दौरान 8 जिलों में हिमस्खलन की आशंका जताई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों से कहा गया है कि वह आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें और सतर्क रहें। मालूम हो कि 14 जनवरी को गुरेज सेक्टर में एक और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के सरबल क्षेत्र में एक साथ दो हिमस्खलन हुए थे। इनमें से किसी भी हिमस्खलन में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 12 जनवरी को सरबल में एक और हिमस्खलन हुआ था जिसकी चपेट में आने से एक निर्माण कंपनी के दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

लोगों को एहतियात बरतने की सलाह

अधिकारियों ने अगले 24 घंटों के लिए केंद्र शासित प्रदेश के आठ जिलों डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में 2,500-2,600 मीटर से ऊपर मध्यम-खतरे के हिमस्खलन और बारामुला व गांदरबल जिलों में 2,600 मीटर से ऊपर कम खतरे वाले हिमस्खलन की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने और हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें