जम्मू में धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद
जम्मू के मैदानी इलाकों में लू से जनजीवन प्रभावित है। यहां पिछले लगातार दो हफ्ते से दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। दिन के साथ रात में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दोपहर के समय शहर की अधिकांश सड़के सूनी पड़ी हुई है। अस्पतालों में गर्मी संबंधी बीमारियों के पीड़ितों की संख्या में इजाफा हुआ है। खास तौर पर बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले 7 दिन तक जम्मू के मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है।