जम्मू-कश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। कोहरे से कोई निजात नहीं मिल पाई है। सुबह और शाम को पड़ रहे कोहरे ने पारे में गिरावट लाई है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण ट्रेनों और हवाई उड़ानों पर मार जारी है। रोजाना दर्जनों ट्रेनें और उड़ानें देरी से पहुंच रही हैं।
इस बीच श्रीनगर में बीती रात का पारा माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में भी शरीर को जमा देने वाली ठंड के बीच बीती रात का तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में दोपहर तक कोहरा छाया रहा और यहां बीती रात का तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की ठंडी रात रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।