केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में कई जगह गरज के साथ बारिश हुई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। पुंछ में बारिश के कारण बेतार दरिया में आई बाढ़ के चलते दो महिलाएं बह गई। इनमें से एक महिला को बचा लिया गया है, जबकि अन्य महिला की तलाश की जा रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 मई तक मौसम खराब रहेगा।