फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 24 मार्च को बारिश की संभावना

Wed, 22 Mar 2023 01:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में आगामी दिनों में भी मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। 24 मार्च को अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार है।
विज्ञापन
Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में भी मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। 24 मार्च को अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार है। बुधवार को भी प्रदेश में कभी धूप खिलने तो कभी बादल तो कही कहीं बारिश का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन


बटोत में 3. 4 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। वहीं गुलमर्ग में 0. 4 एमएम बारिश हुई है। मौसम में चल रहे बदलाव से जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में सामान्य से कम तापमान दर्ज हुआ है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहकर 22. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं श्री माता वैष्णो के आधार शिविर कटड़ा में सामान्य से ढाई डिग्री सेल्सियस कम रहकर अधिकतम तापमान 22. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बनिहाल में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहकर अधिकतम तापमान 15. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Earthquake in Jammu Kashmir: भूकंप के दौरान भी अनंतनाग में जारी रही सर्जरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने की की फायरिंग, तो लौटा वापिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें