फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू में आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, हथियारों के जखीरे समेत जैश के तीन मददगार गिरफ्तार

Wed, 09 Nov 2022 09:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर शाहवाज ने तीनों को हथियारों की लोकेशन भेजी थी। इसी लोकेशन के जरिए हथियार लेकर टैंकर के केबिन में बनाए जगह छिपाए गए थे। फिलहाल पकड़े गए आतंकी समर्थक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
जम्मू पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त करते हुए सीमा पार से ड्रोन के जरिये भेजे गए हथियारों के जखीरे के साथ कश्मीर के जैश-ए मोहम्मद के तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों मददगार जम्मू में नेशनल हाईवे पर सिद्दड़ा के पास एक पार्क में झाड़ियों में छिपाकर रखे हथियारों को ऑयल टैंकर में ले जा रहे थे।

विज्ञापन


इन हथियारों को पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना शाहवाज ने ड्रोन के जरिये इस पार भेजा था। उसकी बताई गई लोकेशन पर तीनों ने हथियार बरामद किए और टैंकर के केबिन में छिपाकर इन्हें ले जा रहे थे। इन हथियारों में तीन एके56 राइफल, एक पिस्टल, एके56 की नौ मैगजीन, 191 कारतूस और 6 ग्रेनेड शामिल हैं। 

पुलिस के अनुसार, आठ नवंबर की रात त्रिकुटा नगर थाने की टीम ने हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान नरवाल के पास खड़े एक ऑयल टैंकर (जेके02बीएफ 2965) को तलाशी लेकर आगे बढ़ा दिया। यहां से टैंकर निकला और पर्यावरण पार्क के पास जाकर चालक ने इसे फिर रोक दिया।
विज्ञापन


वहां पर पुलिस के गश्ती दल ने इसे आगे बढ़ने को कहा। चालक ने थोड़ी दूर जाकर यू टर्न लेकर वापस टैंकर नरवाल पहुंचा दिया। जब पुलिस कर्मियों ने देखा कि वहीं टैंकर वापस आया है तो चालक से पूछताछ की। इस दौरान उसके दो साथियों ने पुलिस कर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।

पुलिस टीम तीनों को हिरासत में लेकर त्रिकुटा नगर थाने में ले गई। पूछताछ पर टैंकर चालक ने अपना नाम मोहम्मद यासीन निवासी पांपोर बताया। उसके साथियों की पहचान फरहान फारूक और फारूक अहमद के रूप में हुई।

इन तीनों की संदिग्ध गतिविधियों और बातों पर पांपोर पुलिस थाने से जानकारी ली गई तो पता चला कि टैंकर चालक यासीन पर अवंतिपोरा थाने में गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने का केस दर्ज है।

यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वे आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद के लिए काम करते हैं और जम्मू से हथियार लेने के लिए आए थे। जब पुलिस ने ऑयल टैंकर की दोबारा तलाशी ली तो इसमें हथियार बरामद हुए। 

व्हाट्सएप पर भेजी थी लोकेशन

मोहम्मद यासीन ने बताया कि उसे पाकिस्तान में बैठे जैश के आतंकी सरगना शाहवाज ने व्हाटसएप पर लोकेशन भेजी थी। यह लोकेशन सिद्दड़ा के पर्यावरण पार्क के पास झाड़ियों की थी। इसका पूरा वीडियो बनाकर भेजा गया था। इसकी मदद से वे लोग हथियारों तक पहुंचे और इनको उठाकर टैंकर में छुपा लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें