आतंकियों के मददगार गिरफ्तार...
- फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के बारामूला मे लश्कर के दो मददगार (ओजीडब्ल्यू) गिरफ्तार किये गये हैं। इनके कब्जे से एक चाइनीज पिस्तौल और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों शीरी बारामूला के हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे लगातार लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं के संपर्क में थे और सारी जानकारी पाकिस्तानी आतंकवादी आकाओं को देते थे। सुरक्षा बलों पर हमले और लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के बाद वे आतंकवादी के रूप में सक्रिय होने वाले थे।