फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा के वुल्लर झील में नाव पलटने से तीन लोग डूबे, दो लोगों को बचाया एक की तलाश

Wed, 02 Nov 2022 02:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बांदीपोरा के वुल्लर झील में मछली पकड़ने गए लोगों की नाव पलट गई। इसमें तीन लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के वुल्लर झील में बुधवार को नाव पलट गई। बताया जाता है कि इसमें तीन लोग सवार थे। आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया। इस बीच अन्य नौका चालकों ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। एक व्यक्ति के अभी भी गायब होने की जानकारी मिली है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक नाव पर सवार लोग मछली पकड़ने के लिए झील के बीचों बीच पहुंचे तभी यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी और अन्य पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें