फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: शोपियां से लश्कर ए ताइबा के तीन आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Mon, 31 Oct 2022 10:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

शोपियां में पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर तीन आतंकियों को पकड़ा है। उनके पास से हथियार मिले हैं। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। 
 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कल्लर इलाके से लश्कर ए ताइबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त टीम ने लश्कर के दो आतंकवादी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उनकी पहचान गौहर मंजूर भट और आबिद हुसैन नंदा निवासी द्रबगाम पुलवामा के तौर पर हुई है। उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक ग्रेनेड, 10 राउंड और साठ हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना कल्लर में केस दर्ज कर लिया गया है। 

शोपियां में लश्कर आतंकी गिरफ्तार

शोपियां में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के एक सक्रिय आतंकी आदिल गनी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसे मोहंदपोरा गांव से गिरफ्तार किया गया। उससे हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें