फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना आठ घंटे की होगी बिजली कटौती, शेड्यूल किया गया जारी

Fri, 25 Nov 2022 12:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के मुख्य अभियंता की तरफ से जारी किए गए कटौती शेड्यूल में जम्मू संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों को चार भागों ए से डी तक विभाजित किया गया है। ग्रामीण व गैर जरूरी एचटी फीडरों से ग्रुप ए और बी के क्षेत्रों में सुबह पांच से आठ बजे तक बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में बिजली कट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन आठ घंटें की बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। पन बिजली परियोजनाओं में बिजली उत्पादन में कमी के चलते उत्पन्न बिजली संकट के बीच यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


जम्मू पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के मुख्य अभियंता की तरफ से जारी किए गए कटौती शेड्यूल में जम्मू संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों को चार भागों ए से डी तक विभाजित किया गया है।

ग्रामीण व गैर जरूरी एचटी फीडरों से ग्रुप ए और बी के क्षेत्रों में सुबह पांच से आठ बजे तक बिजली कटौती होगी।

ग्रुप सी और डी के क्षेत्रों में सुबह आठ से 11 बजे तक तीन घंटे, ग्रुप ए और बी में दोपहर को एक से तीन बजे तक, ग्रुप सी और डी में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक, ग्रुप ए और बी के क्षेत्रों में शाम पांच से साढ़े छह बजे तक कटौती होगी। 

 

ग्रुप सी और डी के क्षेत्रों मे शाम साढ़े छह से रात आठ बजे तक, ग्रुप ए और बी के क्षेत्रों में रात आठ से साढ़े नौ बजे तक, ग्रुप सी और डी के क्षेत्रों में रात साढ़े नौ से रात्रि 11 बजे तक बिजली कटौती होगी।

विज्ञापन


वैकल्पिक दिनों में ग्रुप ए और डी तक का शेड्यूल आपस में बदल जाएगा। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों जिसमें जम्मू जिला, सांबा, कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ, डोडा, रामबन और रियासी शामिल हैं में इसी नए शेड्यूल के अनुसार बिजली की कटौती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें