फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: गांधीनगर में बुजुर्ग को थार ने जानबूझकर रिवर्स कर मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई वारदात

Tue, 29 Jul 2025 01:08 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गांधीनगर में एक तेज रफ्तार थार वाहन ने बुजुर्ग कमल कांत दत्ता को दो बार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने थार वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गांधी नगर में बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद थार से उतरकर आरोपी बुजुर्ग को धमकाता हुआ। - फोटो : वीडियोग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉश इलाका गांधीनगर में थार से बुजु्र्ग को जानबूझकर थार को रिवर्स कर टक्कर मारने के सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे शहर को हैरान कर दिया है।रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात रविवार दोपहर डेढ़ बजे की है।

विज्ञापन


तेज रफ्तार थार की वजह से गांधीनगर निवासी बुजुर्ग कमल कांत दत्ता (68) लड़खड़ाकर स्कूटी लेकर सड़क पर गिर जाते हैं। इससे थार चालक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने वाहन को रिवर्स किया और बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं टक्कर मारने के बाद गाड़ी से उतरा और घायल के पास थोड़ी देर रुका रहा, फिर आराम से थार लेकर चला गया।

घायल कमल कांत दत्ता की हालत गंभीर है। उनका जीएमसी जम्मू के आईसीयू में उपचार चल रहा है। उनके बेटे वीशू ने बताया कि थार की टक्कर से गिरने के बाद पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है। एसपी अजय शर्मा ने बताया कि नानक नगर निवासी मनन आनंद थार चला रहा। थार के मालिक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


गांधीनगर (एलोरा टैक्सटाइल, ग्रीन बेल्ट पार्क के निकट) में थार की कार से एक स्कूटी सवार बुजुर्ग को हिट करने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से एक दरिंदगी के तहत बुजुर्ग को थार चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

गांधी नगर निवासी वीशू ने बताया कि गत रविवार की दोपहर 1.30 बजे तेज रफ्तार से आ रही थार (जेके02डीपी-9594) का चालक उनके पिता की स्कूटी (जेके02बीएस-6435) को छू कर निकला, जिससे वह गिर गए। जब वह वापस खड़े हुए तो थार चालक ने गाड़ी को रिवर्स लाया और उन्हें फिर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि उनकी स्पेयर पार्ट की दुकान है। रविवार दोपहर पिता किसी अन्य दुकान पर सामान देकर स्कूटी पर लौट रहे थे। हमने पुलिस को सारी घटना की जानकारी सीसीटीवी से दी। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं और न ही हम जानते हैं कि टक्कर मारने वाला कौन है। ये सरेआम गुंडागर्दी है। पिता को जान से मारने का प्रयास किया गया है। जिस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें