फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोपोर में हथियार, गोला बारूद समेत एक मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। मददगार की पहचान सोपोर के मंज सीर निवासी उमर बशीर भट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार मददगार के संबंध में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 177 बटालियन के जवानों के साथ रेलवे स्टेशन पेठ सीर के पास एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, 15 पिस्टल राउंड और एक मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित बरामद किया गया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना तारजू में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें