फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: 17 वर्षों से दो सरकारी विभागों से ले रहा था वेतन, अपराध शाखा ने कर्मी के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल

Sat, 24 Dec 2022 06:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक कंगन निवासी के खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि फैयाज शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहा है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध शाखा कश्मीर ने शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में श्रीनगर की एक अदालत में शुक्रवार को चार्जशीट पेश की। आरोप है कि वह पिछले 17 साल से दो सरकारी विभागों में वेतन ले रहा है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को बताया कि कंगन निवासी फैयाज अहमद भट के खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि फैयाज अहमद वर्ष 1997 से शिक्षा विभाग में सीपीडब्ल्यू (अस्थाई कर्मचारी) के रूप में काम कर रहा है। 

 

नवंबर 2005 से शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (स्किम्स) के यांत्रिक विभाग में आकस्मिक (कैजुअल) श्रमिक के रूप में भी काम शुरू कर दिया। साथ ही वह दोनों विभागों से एक साथ वेतन भी ले रहा है।
 

इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंच रहा है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। बांद में जांच के दौरान यह पाया गया कि फैयाज अहमद भट ने गलत तरीके से आर्थिक लाभ प्राप्त किया।

सरकारी खजाने को पहुंचाया आर्थिक नुकसान

क्राइम ब्रांच ने कहा कि आरोपी ने सरकार के साथ धोखा किया और दो सरकारी कर्मचारियों का वेतन प्राप्त कर गलत तरीके से लाभ कमाया और सरकारी विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। इस मामले में शुक्रवार को अदालत में चालान पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें