बिश्नाह के एक गांव में नशा तस्करों को पकड़ने गए पुलिस टीम पर आरोपियों और अन्य ने पथराव कर दिया। इसमें एसआई समेत तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। सूत्रों के मुताबिक लगातार पत्थरबाजी से बचने के लिए पुलिस कर्मियों को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। बताया जाता है कि पुलिस की एक टीम बिश्नाह इलाके के चक बजीरू गांव में नशा तस्करी के आरोपी को पकड़ने गए थी। इस बीच आरोपियों और अन्य पर टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।