फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राज्य जांच एजेंसी ने आठ फरार आतंकवादियों को गिरफ्तार, तीन दशक बाद चढ़े हत्थे

Thu, 31 Aug 2023 04:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एसआईए ने करीब तीन दशकों के बाद आठ फरार आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने करीब तीन दशकों के बाद आठ फरार आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि आरोपी आतंकवाद के गंभीर अपराधों, आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, (टीएडीए) मामलों के संबंध में विघटनकारी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस के अपराध जांच विभाग के इनपुट के साथ एसआईए ने गिरफ्तार किया। एजेंसी ने कहा कि उपरोक्त भगोड़े आतंकवादियों के खिलाफ जारी वारंट के अनुपालन में उन्हें जम्मू में टाडा अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। एजेंसी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ जम्मू की टाडा अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया।

मामले लगभग तीन दशक पहले डोडा जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज किए गए। "ये फरार आतंकवादी दशकों तक भूमिगत रहकर और कुछ समय तक अज्ञात रहकर कानून के चंगुल से भागने में कामयाब रहे और फिर सामान्य पारिवारिक जीवन का आनंद लेने के लिए फिर से सामने आए।
विज्ञापन


एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि इनमें से कुछ आतंकवादी सरकारी सेवाएं और अनुबंध प्राप्त करने में कामयाब रहे। अन्य निजी व्यवसायों में शामिल हैं और कुछ तो अदालत में भी काम करते हुए पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें