फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइजर्स को फिर भाए जम्मू के समद और उमरान मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आईपीएल में बल्ले और गेंद से छाप छोड़ने वाले जम्मू के युवा खिलाड़ी अब्दुल समद और उमरान मलिक को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने अपने स्क्वायड में बरकरार रखा है। अब्दुल समद और उमरान मलिक को एसआरएच ने चार-चार करोड़ रुपये में रिटेन किया है। समद ने धाकड़ बल्लेबाजी से टी-ट्वेंटी क्रिकेट में अपनी अहमियत साबित की थी। वहीं, उमरान मलिक को भारतीय उप महाद्वीप की पेस बैटरी माना जा रहा है। उमरान ने 150 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा रफ्तार से गेंदबाजी कर क्रिकेट विशेषज्ञों को चौंका दिया था। उमरान मलिक को आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के चलते टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का नेट बॉलर बनाया गया, जिसके बाद अब दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए इंडिया-ए स्क्वायड में शामिल किया गया है। आईपीएल में जम्मू से एक साथ दो खिलाड़ियों के जलवे से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें