फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सीमा पार से तस्करी नाकाम, छह किलो हेरोइन बरामद, पूरे इलाके में देर रात तक तलाशी अभियान

Sat, 30 Apr 2022 01:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नियंत्रण रेखा के नजदीक सरया क्षेत्र में अग्रिम चौकियों के पास सेना ने देर शाम को कुछ हरकत देखी। इस पर गश्ती दल ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नशे की खेप बरामद हुई। 
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान सीमा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पार से हेरोइन की तस्करी को नाकाम बनाते हुए एलओसी पर अग्रिम इलाके में सेना ने छह किलो हेरोइन बरामद की। पुलिस ने बताया कि नियंत्रण रेखा के नजदीक सरया क्षेत्र में अग्रिम चौकियों के पास सेना की एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन की लाम बटालियन ने शुक्रवार देर शाम को कुछ हरकत देखी। इस पर सेना की गश्ती टुकड़ी ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक पॉलीथिन में छह पैकेट हेरोइन मिली। इसका वजन 5.8 किलोग्राम बताया जा रहा है। सेना ने यह सामग्री पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा

राजोरी में सेना के जवानों ने शुक्रवार सुबह एक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। पीओजेके के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति नियंत्रण रेखा पार कर राजोरी जिले की मंजाकोट तहसील के तरकुंडी इलाके में घुस आया था। सेना ने संदिग्ध को पुलिस स्टेशन मंजाकोट के हवाले कर दिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि वह किस मकसद से भारतीय इलाके में घुसा था। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें