फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir:स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों की गाथाएं पढ़ेंगे स्कूल छात्र, शिक्षा विभाग कर रहा तैयारी 

Mon, 27 Jun 2022 03:43 AM IST
विमल शर्मा अरुण कुमार, जम्मू

सार

शिक्षा विभाग वीरों की गाथाओं का संकलन कर रहा है। इसे छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के स्कूली बच्चे अब प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों, मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले वीरों की गाथाएं पढ़ेंगे। सरकार प्रदेश के ऐसे जांबाजों की गाथाओं की किताब को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है। डोगरी, कश्मीरी, हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाली वीरगाथा पुस्तक में शौर्य और पराक्रम के साथ कला, साहित्य और खेल क्षेत्र के नायकों की कहानियां भी शामिल की जाएंगी।

छठी से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाए जाने की तैयारी  

इस पुस्तक को छठी से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाए जाने की तैयारी है। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड इस पुस्तक का प्रकाशन करेगा। बोर्ड अभी इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है। अगले शैक्षणिक सत्र से इसे पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले इतिहास में प्रदेश के वीरों की अनदेखी हुई है। यही वजह है कि युवा पीढ़ी ऐसे इतिहास पुरुषों से अनभिज्ञ है। इसे लेकर उप राज्यपाल ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि जल्द ही स्कूलों में स्थानीय वीरों की गाथाएं पढ़ाई जाएंगी।

वीरों की गाथाओं का संकलन किया जा रहा 

शिक्षा विभाग अब ऐसे वीरों की गाथाओं का संकलन कर रहा है। इसे छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीरगाथा पुस्तक प्रकाशित की जा रही है। इसे लेकर अभी बैठकें चल रही हैं।

पुस्तक के प्रकाशन को जल्द मंजूरी मिल जाएगी

जल्द ही इस पुस्तक के प्रकाशन को मंजूरी मिल जाएगी। अधिकारी ने कहा कि कक्षा चौथी से आठवीं तक पुस्तक पढ़ाने की योजना थी, लेकिन छोटे बच्चों पर ज्यादा दबाव न पड़े, इसके लिए इसे छठी से आठवीं तक पढ़ाए जाने की तैयारी है। वीरगाथा पुस्तक में कला, साहित्य, खेल और अन्य क्षेत्रों में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वालों की भी कहानियां शामिल होंगी।

इन वीरों की भी होंगी कहानियां

जिन वीरों के नाम का प्रस्ताव किए गए हैं उनमें ब्रिगेडियर सोमनाथ शर्मा, ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह ,ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान, लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह, पद्मश्री पदमा सचदेव, संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा. पंडित भजन सोपोरी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें