फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सौ कनाल भूमि पर बीरपुर में बनेगा राजस्व प्रशिक्षण संस्थान, JDA को जगह की निशानदेही के निर्देश

Mon, 21 Nov 2022 11:14 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गोल गुजराल में राजस्व प्रशिक्षण संस्थान की भूमि के बदले में जेडीए को बीरपुर में संस्थान की स्थापना के लिए सौ कनाल भूमि की निशानदेही का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दो नए केंद्र शासित प्रदेशों में बंटा जम्मू-कश्मीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अपनी तरह का पहला राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जम्मू के बीरपुर में बनेगा। इसके लिए प्रशासन ने जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) को संबंधित विभाग के अधिकारियों की सहमति से बीरपुर में जगह की निशानदेही का काम पूरा करने को कहा है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीरपुर में राजस्व प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण का फैसला लिया गया है। इसके लिए जेडीए सौ कनाल भूमि उपलब्ध करवाएगा। जेडीए की ओर से सौ कनाल भूमि पहले दिखाई गई थी, लेकिन वह राजस्व प्रशिक्षण संस्थान खोलने के लिए उपयुक्त नहीं पाई गई। अब नए सिरे से भूमि की निशानदेही का काम होगा।
 
संस्थान में न केवल राजस्व विभाग, बल्कि अन्य सरकारी विभाग भी प्रशिक्षण एवं अन्य प्रायोजनों के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मंडलायुक्त रमेश कुमार ने भी गोल गुजराल में राजस्व प्रशिक्षण संस्थान की भूमि के बदले में जेडीए को बीरपुर में संस्थान की स्थापना के लिए सौ कनाल भूमि की निशानदेही का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सांबा की उपायुक्त अनुराधा गुप्ता और जेडीए के उपाध्यक्ष पंकज मगोत्रा राजस्व प्रशिक्षण संस्थान के लिए भूमि की निशानदेही का काम पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें