फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथक और कर्नाटक संगीत ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शास्त्रीय संगीत और नृत्य के पुनरुद्धार के लिए जम्मू संगीत अकादमी की ओर से दोमाना के पुरखू कैंप में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कथक और कर्नाटक संगीत ने समां बांध दिया। अपनी तरह के पहले संगीत समारोह में विशाखापत्तनम के चैतन्य ब्रदर्स और उनके सात शिष्यों ने कर्नाटक संगीत की प्रस्तुति की जो 15 वीं शताब्दी के संत संगीतकार थलपाका अन्नामाचार्य की रचनाओं पर आधारित था। अधिकांश प्रस्तुति तेलुगु में हुए। दूसरा प्रदर्शन कोलकाता की अनुस्मिता भट्टाचार्जी का ओडिसी नृत्य था। जम्मू की तानिया साबिकी व दो शिष्यों ने कथक नृत्य पेश किया। ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व निदेशक रंगीले ठाकुर के नाम से जाने जाने वाले विजय सम्याल, प्रोमिला मन्हास व अन्य मौजूद रहे। अकादमी की स्थापना स्वामी ज्ञानप्रभु (सहदेव सिंह) ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें