फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय राज्यपाल मलिक अपनी टिप्पणी वापस लें, नहीं तो होगा मुकदमा: महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान पर कहा है कि यदि उन्होंने अपनी टिप्पणी वापस नहीं ली तो वह उन पर अदालत में मुकदमा करेंगी। महबूबा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा - जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गलत और बेहूदा टिप्पणी की है, जिसके लिए वह राज्यपाल को टिप्पणी वापस लेने का अवसर दे रही हैं। यदि वे टिप्पणी वापस नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा करेंगी। महबूबा ने ट्विटर पर लिखा कि मेरे वकील अदालती मुकदमे की तैयारी कर रहे हैं। महबूबा की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में मेघालय के राज्यपाल कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में बिजली सुधार के लिए रोशनी योजना लाई गई। इस योजना से सरकारी जमीन बेचकर राजस्व एकत्रित किया जाना था, लेकिन जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा को बड़े-बड़े प्लॉट दे दिए गए। उल्लेखनीय है कि रोशनी योजना के लिए बनाए गए अधिनियम को सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहते निरस्त कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने भी रोशनी योजना को असंविधानिक करार देकर खत्म कर दिया। इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई है। रोशनी योजना के तहत जम्मू संभाग में 28500 हेक्टेयर सरकारी भूमि निजी लोगों के नाम की गई थी, जबकि कश्मीर संभाग में 1700 हेक्टेयर सरकारी भूमि का निजी लोगों को मालिकाना हक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें