फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस: हवाला मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह को तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, कई जगहों पर दी गई दबिश

Mon, 04 Apr 2022 01:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस ने तीन दिन पहले कश्मीर के रहने वाले मोहम्मद शरीफ शाह को जम्मू में 6.90 लाख रुपये के साथ पकड़ा था। उसने बताया था कि यह पैसा वह श्रीनगर से लेकर आया है, जिसे बाबू सिंह ने मंगवाया था।
विज्ञापन
हवाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाला मामले में तीन दिन के बाद भी पूर्व मंत्री बाबू सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। अब तक पुलिस इस मामले में एक दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हालांकि यह मामला पूरी तरह से आतंकवाद, अलगाववाद से जुड़ा हुआ है।

डीजीपी दिलबाग सिंह भी बोल चुके हैं कि हवाला का यह पैसा और मामला आतंकवाद और अलगाववाद से जुड़ा हुआ है।  पुलिस ने तीन दिन पहले कश्मीर के रहने वाले मोहम्मद शरीफ शाह को जम्मू में 6.90 लाख रुपये के साथ पकड़ा था। उसने बताया था कि यह पैसा वह श्रीनगर से लेकर आया है, जिसे बाबू सिंह ने मंगवाया था।

पैसा लेने के लिए खुद बाबू सिंह जम्मू आया हुआ था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि पुलिस को इसके बारे पता चल गया है तो वह भूमिगत हो गया। तब से वह फरार है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। बाबू सिंह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। इस मामले के हर पहलू को लेकर जांच हो रही है। पुलिस ने कई जगहों पर बाबू सिंह की तस्वीर भेजी है, ताकि वह देश या राज्य से बाहर कहीं भाग न सके। उल्लेखनीय है कि हवाला के इस मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं।

इसमें यह भी सामने आया है कि बाबू सिंह की पार्टी और इसमें शामिल लोग पीओके और कश्मीर को एक मुल्क बनाने की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश में पीओके और पाकिस्तान के लोग शामिल हैं, जो विदेश से इसके लिए फंडिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें