फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Drones on LoC: हथियार या ड्रग्स गिराने की आशंका पर पुलिस और बीएसएफ ने खंगाला सीमावर्ती इलाका, देर रात तक चलता रहा अभियान 

Fri, 10 Jun 2022 01:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सुरक्षाबलों को अरनिया एवं आरएस पुरा सेक्टर के मध्य जय किशन पोस्ट के पास आकाश में लगभग 300 मीटर की ऊंचाई पर एक ड्रोन नजर आया। सतर्क 36वीं वाहिनी के बीएसएफ जवानों ने उस पर निशाना साध कर सात से आठ राउंड फायरिंग की तो वो सीमापार लौट गया। 
विज्ञापन
कानाचक एलओसी पर चेकिंग करती पुलिस और सेना की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने वीरवार तड़के जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। हथियार, विस्फोटक या ड्रग्स गिराने की आशंका के चलते पुलिस एवं बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक कुछ नहीं मिला है।

कानाचक इलाके में ड्रोन से गिराई गई तीन आईईडी बरामद

सुरक्षाबलों ने दो दिन पहले कानाचक इलाके में ड्रोन से गिराई गई तीन आईईडी बरामद की थीं। वीरवार तड़के करीब 4.15 बजे अरनिया एवं आरएस पुरा सेक्टर के मध्य जय किशन पोस्ट के पास आकाश में लगभग 300 मीटर की ऊंचाई पर एक ड्रोन नजर आया।

पाकिस्तानी ड्रोन लगभग 300 मीटर के भारतीय सीमा के भीतर था

सतर्क 36वीं वाहिनी के बीएसएफ जवानों ने उस पर निशाना साध कर सात से आठ राउंड फायरिंग की तो वो सीमापार लौट गया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी ड्रोन लगभग 300 मीटर के भारतीय सीमा के भीतर था।सुरक्षा बल जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों की ओर से आतंकवादियों को हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी करने की वारदातों को लेकर सतर्क है। 

दो जून को कानाचक में ड्रोन से गिराईं गईं  थी तीन आईईडी

सात जून को सीमा पार से सात किलोमीटर अंदर घुसकर ड्रोन से कानाचक में गिराई गईं तीन चुंबक लगी आईईडी बरामद कर सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी साजिश को नाकाम कर दिया था। ये तीनों आईईडी प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स में थीं। तीनों आईआईडी में टाइमर लगा हुआ था। सुरक्षाबलों ने ड्रोन को मार गिराया था

कठुआ में 29 मई को ड्रोन से गिराए गए थे स्टिकी बम व यूबीजीएल

सुरक्षा बलों ने हाल ही में जम्मू, कठुआ और सांबा सेक्टर में कई ड्रोन मार गिराए हैं, जिसमें राइफल, आईईडी, मादक पदार्थों के अलावा स्टिकी (किसी सतह पर चिपकने वाले) बम मिले थे। इससे पहले 29 मई को कठुआ जिले के राजबाग इलाके में पुलिस ने ड्रोन के साथ सात स्टिकी बम और कई अंडर बैरल ग्रेनेड (यूबीजी) बरामद किए थे।        

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें