परगवाल में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
- फोटो : संवाद
सीमा क्षेत्र परगवाल में वीरवार को पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। गांव चकफकवारी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह सुबह अपने खेतों की तरफ गया तो उसने पाकिस्तानी गुब्बारा पड़ा देखा। अशोक ने गुब्बारा उठाया और तुरंत पास की सीमा चौकी पहुंचकर इसकी जानकारी दी। वहीं, सीमा सुरक्षा बल ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। गुब्बारे पर वीएचएन अमीरात समेत उर्दू में कुछ अंकित है। संवाद