स्कूल की अटल टिंकिरंग लैब में प्रोजेक्टर लगाया था। वहीं शास्त्री नगर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं ने लाइव लैंडिंग देखी।
12वीं कक्षा की छात्रा पिंकी ने कहा कि इस पल का गवाह बनना यादगार रहेगा। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने बता दिया की असफल के आगे ही सफलता है। ये सफलता हमारे जैसे लाखों छात्रों को प्रेरित करेगी। छात्रा ने कहा भविष्य में वह भी वैज्ञानिक बनूंगी।
छात्रा सानिया चौधरी ने कहा कि विज्ञान की छात्रा होने के नाते ये देखना मैरे लिए काफी ज्ञानपूर्वक था। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने ये साबित किया है हमारे वैज्ञानिक किसी से कम नहीं है। वैज्ञानिकों की सफलता ने देश को गौरवान्वित किया है।