जम्मू कश्मीर में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव है। अहम प्रशासनिक पदों पर ढाई से तीन साल से ज्यादा अवधि तक एक जगह सेवाएं दे रहे अधिकारियों को इधर से उधर किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कश्मीर के मंडलायुक्त पांडुरंग के पोले, बांदीपोरा के डीसी ओवेस अहमद, कुलगाम के डीसी बिलाल मोहिउद्दीन भट, श्रीनगर के डीसी मोहम्मद एजाज का तबादला तय माना जा रहा है।
प्रशासनिक सचिवों की बात करें तो कौशल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव असगर समून, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार, जनजातीय मामलों विभाग के प्रशासनिक सचिव शाहिद चौधरी को बदला जा सकता है।
इसके अलावा जेके महिला और बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव मीर तारिक अली और जल जीवन मिशन के निदेशक सईद आबिद रशीद शाह को भी बदला जा सकता है। इनके अलावा भी कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।