फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Commander Visit LoC: उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे एलओसी, घुसपैठियों को करारा जवाब देने के निर्देश

Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सेना कमांडर ने चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला के साथ अग्रिम इलाकों का दौरा भी किया।
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन शुक्रवार को उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सेना कमांडर ने चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला के साथ अग्रिम इलाकों का दौरा भी किया।

ऑपरेशनल तैयारियों के लिए अधिकारियों की सराहना

स्थानीय कमांडरों ने सुरक्षा स्थिति और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ को रोकने के लिए किए गए उपायों के बारे में जानकारी दी। सेना कमांडर ने सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान उनके मनोबल और उच्च ऑपरेशनल तैयारियों के लिए उनकी सराहना की।

सैनिकों से कहा कि वे चौकसी को कम न होने दें

उन्होंने सभी कमांडरों और सैनिकों से कहा कि वे चौकसी को कम न होने दें और किसी भी सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए तैयार रहें। सेना कमांडर ने सभी सरकारी एजेंसियों को क्षेत्र में शांति बनाए रखने और दिल से लोगों तक पहुंचने के लिए उनके समन्वय के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें