भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पार्टी प्रभारी तरुण चुग ने बुधवार नेकां और पीडीपी को राजनीतिक मुद्दों पर घेरा। कहा कि इन दोनों पार्टियों की सदियों पुरानी राजनीति को अब लोग खारिज कर रहे हैं। अब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से विकास और वृद्धि के एक नए युग की शुरुआत हुई है। चुग ने यह बात श्रीनगर में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कही। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अपने सुझाव दिए।
चुघ ने कश्मीर में राजनीतिक परिदृश्य पर कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेका) जैसी पार्टियां दोहरी राजनीति करती हैं। दोनों के शासनकाल में सिर्फ हड़तालें होती रहीं। इसका असर युवाओं की पढ़ाई पर पढ़ा। लेकिन अब ऐसा नहीं होता। लिहाजा लोग अब वोट डालते वक्त जरूर देखें कि अब कश्मीर में कहीं पैलेट गन से किसी की आंख नहीं जाती। किसी की मौत नहीं होती। ऐसी घटनाओं को लोग याद रखें।