फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir News : हमले की फिराक में तीन आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Fri, 05 Aug 2022 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

Jammu kashmir News : पुलिस, 21 राष्ट्रीय राइफ ल्स और सीआरपीएफ  की 92 बटालियन के जवान वीरवार को हंदवाड़ा में फ्रूट मंडी क्रॉसिंग पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तीन संदिग्ध सुरक्षा बलों को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। इन्हें सुरक्षा बलों पर हमले तथा स्थानीय लोगों को निशाना बनाने का टास्क सौंपा गया था। 

विज्ञापन


पुलिस, 21 राष्ट्रीय राइफ ल्स और सीआरपीएफ  की 92 बटालियन के जवान वीरवार को हंदवाड़ा में फ्रूट मंडी क्रॉसिंग पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तीन संदिग्ध सुरक्षा बलों को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

तलाशी पर उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, सात गोलियां, दो हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इन्हें हंदवाड़ा में आतंकी हमलों को अंजाम देने, लोगों को नुकसान पहुंचाने और क्षेत्र में शांति भंग करने का काम सौंपा गया था। सुरक्षा बलों की समय पर त्वरित कार्रवाई ने आतंकियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आतंकियों की पहचान मंजूर अहमद निवासी सगीपोरा और शौकत अहमद भट निवासी खानू बाबागुंड के रूप में हुई है। तीसरे के नाबालिग होने का शक है। इस वजह से उसकी उम्र की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें