सेना ने लद्दाख की यल्दोर घाटी और हनुयोगमा में 4जी टॉवर का उद्घाटन किया
लेह। लद्दाख की यल्दोर घाटी और हनुयोगमा में 4जी कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले मोबाइल टावर स्थापित किए हैं। सेना की फॉरएवर इन ऑपरेशंस डिवीज़न, फायर एंड फ्यूरी सिग्नलर्स और भारती एयरटेल के संयुक्त प्रयासों से संचालित यह पहल इन दूर-दराज के इलाकों में निर्बाध डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन सुदूर इलाकों में 4जी सेवाओं की शुरूआत से पर्यटन को भी बहुत ज़रूरी बढ़ावा मिलेगा।