श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर) द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘इन्फो कनेक्ट’ के पहले संस्करण का अनावरण किया। ‘इन्फो कनेक्ट’ का उद्देश्य प्रदेश के विकासात्मक मील के पत्थर, नीतिगत पहल और उल्लेखनीय घटनाओं का व्यापक विवरण प्रस्तुत करना है।