श्रीनगर। स्वामी विश्वानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में वीरवार को सुंदरबनी के देगोर भवन श्रीनगर में आदिगुरु शंकराचार्य जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव 2 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस दौरान भक्ति भजन, प्रवचन और अन्य धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन एसवीएस चैरिटेबल ट्रस्ट, सुंदरबनी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शंकराचार्य मंदिर में अभिषेक के साथ शुरू होगा। जिसके बाद लाल चौक पर रैली निकाली जाएगी। बाद में टैगोर भवन में कल्चरल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें शंकराचार्य की जीवनी सुनाई जाएगी।