गांदरबल। पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के तहत दो आरोपियों को सामुदायिक सेवा की सजा दिलाई है। यह सजा कोर्ट ने दी है। आरोपियों शबीर अहमद शाह और मोहम्मद आसिफ खटाना निवासी नीला-नजवान पर चिन्नर क्रॉसिंग पर नशे की हालत में सार्वजनिक रूप से उपद्रव मचाने का आरोप है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेएमआईसी कोर्ट कांगन में सामुदायिक सेवा (स्वच्छता कार्य) करने का आदेश दिया।