श्रीनगर। अवंतीपोरा पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पदगमपोरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान टीम ने तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नाजिम अहमद मीर, निवासी कवानी के रूप में हुई है। आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मक्के की भूसी में लपेटकर रखी गई 120 ग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले में पुलिस स्टेशन अवंतीपोरा में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।