श्रीनगर। मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को एक्स पर पोस्ट में 52,000 से अधिक भारतीय हज यात्रियों के स्लॉट कथित तौर पर रद्द होने की खबर पर गहरी चिंता व्यक्त की। इनमें से कई यात्रियों ने पहले ही भुगतान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से आग्रह किया है कि वे सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ तुरंत संपर्क कर इस मुद्दे का समाधान खोजें। पोस्ट में कहा गया, यह खबर अत्यंत परेशान करने वाली है। मैं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से अनुरोध करता हूं कि वे सऊदी अधिकारियों के साथ जल्द से जल्द बातचीत करें ताकि प्रभावित तीर्थयात्रियों के हित में समाधान निकाला जा सके।