गांदरबल। अवैध खनन के खिलाफ पिछले दो हफ्तों में 18 वाहनों को जब्त किया गया। ये वाहन गांदरबल, खीरभवानी, कंगन, लार, सफापोरा और पीपी नगबल से जब्त किए गए। अवैध खनन को रोकने के लिए यह अभियान जिला पुलिस गांदरबल ने भूविज्ञान और खनन विभाग के साथ मिलकर चलाया है।