फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने बडगाम में नशा तस्कर की 3.5 करोड़ की संपत्ति की अटैच

विज्ञापन
गुलमर्ग में हुआ 5वें खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का आगाज, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिस्पर्धाएं श
विज्ञापन
बडगाम। पुलिस ने सोइबुग क्षेत्र के नदिगाम गांव में स्थित एक कुख्यात नशा तस्कर की अचल संपत्ति को अटैच किया है। यह अटैच की गई संपत्ति नदिगाम गांव में स्थित चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है। इसमें लगभग 40 दुकानें हैं। इसके अलावा चेक वजीर पनू गांव में स्थित लगभग छह कनाल ज़मीन शामिल है। यह संपत्ति गुलाम अहमद दर निवासी नदिगाम, तहसील नारबाल, जिला बडगाम की है। इस संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग 3.5 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटांस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत की गई है। इस संबंधी केस बडगाम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह मामला आरोपी के पास से कोडीन फॉस्फेट और अफीम की पत्तियां जैसे वाणिज्यिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी से संबंधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें