पुलवामा। लित्तर पुलिस स्टेशन ने पहली बार इलेक्ट्रॉनिक फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ई-एफआईआर) दर्ज की है। यह शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से मिली थी। शिकायतकर्ता फिरदौस अहमद भट निवासी श्रीनगर भट एग्रो कार्ड बोर्ड फैक्ट्री के मालिक हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात अपराधियों ने उनकी फैक्ट्री में घुसकर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और हार्ड डिस्क चोरी कर ली।
शिकायत पर ध्यान देते हुए, नई आपराधिक कानूनों के तहत लित्तर पुलिस स्टेशन में केस एफआईआर नंबर 16/2025 दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।