श्रीनगर। पीडीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री ऩदीम अख्तर ने जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्हें बोर्ड को मलिकाती और औसत दर्जे का संस्थान बनाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। इससे छात्रों के भविष्य को संकट में डालने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। अख्तर ने जेकेबोस के पुनर्गठन की मांग की और कई मुद्दों का हवाला दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे और जेकेबोस में पाठ्यक्रम को अपडेट करने के नाम पर हो रही बेतुकी कार्रवाइयों को खत्म करेंगे।