श्रीनगर। मुख्य अभियंता कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्पोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) के अनुसार मरम्मत कार्य के चलते 17 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 33केवी बादमपोरा-वंगीपोरा टैप लाइन से जुड़े रिसीविंग स्टेशनों में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत बटविना, नौगाम, वंगीपोरा, जाजना, अहान, वासकुरा, खरबाग, गुज़हामा, सुमबल और नेसबाल शामिल हैं।